Advertisement

खरना के साथ छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

आम की लकड़ियों से मिट्टी के चूल्हे पर बना खरना का प्रसाद

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। छठ पर्व के दूसरे दिन 26 अक्टूबर को खरना पूजा के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। खरना के अगले दिन 27 अक्टूबर को संध्या काल में डूबते हुए सूर्य को नदी या सरोवर में अर्घ्य दिया जाएगा।

बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मे चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ खरना पूजा संपन्न की। छठ गीतों की मधुर धुन के बीच व्रतियों ने केले के पत्ते पर अरवा चावल, गंगाजल, गुड़ से बने खीर और पुड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। गोधूलि बेला में व्रतियों ने खरना का अग्रासन निकालकर धूप-दीप से छठी मैया और चंद्रमा की पूजा की। उन्होंने घर-परिवार और संतान की सुख-शांति और समृद्धि की कामना भी की।

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, ढ़ोरी जीएम रंजय सिंहा, अमलो पीओ राजीव कुमार सिंह, एरिया सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह, भाजपा नेता प्रकाश सिंह, ट्रांसपोर्टर तरूण सिंह, मनोज सिंह, मिठू सिंह आदि सैकड़ो गणमान्य शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *