Advertisement

ट्रैफिक अभियान में 29 ऑटो चालकों से ₹76,650 जुर्माना व् नियम पालन की हिदायत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस द्वारा 3 जुलाई को शहर में विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया। डीएसपी ट्रैफिक अजय प्रसाद के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान कुल 150 ऑटो की जांच की गई। जांच में 29 ऑटो चालक मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए। इनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 76,650 रुपये का जुर्माना वसूला।

अभियान के दौरान ऑटो चालकों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस, परमिट तथा अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की गई। डीएसपी ट्रैफिक ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

कहा कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, पुलिस ने सभी ऑटो चालकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *