Advertisement

वरीय वेतनमान प्राप्ति को ले मंत्री से मिले +2 शिक्षक संघ पदाधिकारीगण, मिला आश्वासन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो के जिला कार्यकारिणी पदाधिकारीगण जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह एवं जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा के नेतृत्व में 27 जून को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से पेटरवार स्थित वन विभाग विश्रामागार में मिले। प्रतिनिधियों ने उन्हें राज्य के स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांग वरीय वेतनमान मिलने में हो रही देरी से अवगत कराया।

बताया जाता है कि मंत्री ने इस संबंध में समुचित कार्रवाई का प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में कोषाध्यक्ष राजदेव साहू, उपाध्यक्ष इर्वि रानी, संयुक्त सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा, विद्यालय प्रतिनिधि ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी, दिनेश चंद्र, प्रणति मिश्रा, अंबिका कुमारी, राजेश कुमार महतो समेत बड़ी संख्या में शिक्षक – शिक्षिका एवं अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *