Advertisement

तमिलनाडु से सकुशल धनबाद लौटे 12 श्रमिको का रेलवे स्टेशन पर स्वागत

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित धनबाद जिले के रेस्क्यू किए गए सभी 12 श्रमिक 2 जुलाई को एलेप्पी एक्सप्रेस से सकुशल धनबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

बताया जाता है कि धनबाद के जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर सभी 12 श्रमिकों का फूल माला पहनकर स्वागत किया। उनके भोजन-पानी की व्यवस्था की। तत्पश्चात विशेष वाहन से सभी को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

मौके पर सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि तमिलनाडु से जिला के हद में बाघमारा के 6, तोपचांची के 3, धनबाद के 2 एवं निरसा प्रखंड के 1 सहित 12 श्रमिक सकुशल धनबाद लौट आए। कहा कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित रूप से उनके संबंधित प्रखंड के लिए विशेष वाहन से रवाना किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *