Advertisement

स्वांग में चतुर्थ वर्ष गणेशोत्सव शुरू, सौ वर्षीय दादी ने ताली बजाकर दी आशीर्वाद

गणेशोत्सव कमेटी द्वारा जगत प्रहरी के ब्यूरो प्रमुख को किया गया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रकार के स्वांग वन सी कॉलोनी में चतुर्थ वर्ष धूमधाम से श्रीश्री गणेशोत्सव महोत्सव मनाया जा रहा है।

पांच दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बीते 15 सितंबर को वृंदावन धाम से पधारी परम पूज्य कथा प्रवक्ता साध्वी दीदी लक्ष्मी रामायणीजी के मुखारविंद से संगीतमय प्रवचन का शुभारंभ किया गया। कथा की शुरुआत में स्वांग दक्षिणी पंचायत की मुखिया रीना सिंह एवं लगभग सौ वर्षीय बुजुर्ग महिला शनिचरी देवी के द्वारा कथा प्रवक्ता को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि जब तक प्रवचन चलता रहा, तब तक वयोवृद्ध दादीजी शनिचरी देवी ताली बजाकर अपनी उपस्थिति और भक्ति भाव प्रकट करती रहीं, जिसे देखकर पूरा पंडाल भावुक हो गया। इस कार्यक्रम में सभी नगरवासियों का भरपूर सहयोग देखने को मिला।
वहीं 16 सितंबर को कमेटी के सदस्य मनोज सिंह के विशेष आग्रह पर पूजा स्थल पहुंचे जगत प्रहरी के बिहार, झारखंड तथा ओड़िशा ब्यूरो प्रमुख एस. पी. सक्सेना को कमेटी द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मनोज सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों का दिन-रात का परिश्रम है। उन्होंने बताया कि रहिवासी श्रद्धालू विजय सिंह, जगदीश प्रसाद, डी. के. राय, संतोष कुमार, सुरेश साव, रामराज महतो, संतोष ओझा, शैलेश चतुर्वेदी, एच. एन. सिंह, कृष्णा कांत त्रिपाठी, ललन सिंह, आर. के. पांडेय सहित कमेटी के सभी सदस्यों के भरपूर सहयोग के कारण ही यह भव्य आयोजन संभव हो पा रहा है। ज्ञात हो कि आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के तीसरे दिन 16 सितंबर को पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालू शामिल होकर पुष्पांजलि तथा आरती में शामिल हुई। आरती पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *