Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक, विजेताओं को सम्मान

राजभाषा पत्रिका कलरव के नवीनतम अंक का विमोचन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में 29 सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की संयुक्त बैठक एवं राजभाषा पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने की। बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती सहित रेल मंडल के सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने रेल मंडल की राजभाषा पत्रिका कलरव के नवीनतम अंक का विमोचन किया। उन्होंने रेल मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए इसके उत्तरोत्तर विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आलोच्य तिमाही में हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने के लिए वाणिज्य विभाग को अंतर विभागीय राजभाषा चल शील्ड प्रदान की गई। वहीं राजभाषा में अधिकाधिक कार्य करने के लिए जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वी राज, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर गोविंद हांसदा, स्टेशन प्रबंधक हाजीपुर कुमार राकेश रंजन, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक संजीव कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, हिंदी टिप्पणी एवं आलेखन प्रतियोगिता (15 सितंबर) में प्रथम सन्नोज कुमार सिंह, द्वितीय नवीन कुमार तथा तृतीय उमाशंकर प्रसाद को दिया गया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार सुजीत कुमार, सुनील कुमार एवं वंदना कुमारी को दिया गया।

हिंदी निबंध प्रतियोगिता (16 सितंबर) में प्रथम शबनम कुमारी, द्वितीय वंदना कुमारी, तृतीय पवन कुमार। सांत्वना पुरस्कार संतोष प्रकाश सिंह, उमाशंकर प्रसाद एवं सुजीत कुमार को मिला। हिंदी वाक् प्रतियोगिता (21 सितंबर) में प्रथम शबनम कुमारी, द्वितीय संजीव कुमार झा एवं अमितेंद्र कुमार (संयुक्त रूप से), तृतीय वंदना कुमारी। सांत्वना पुरस्कार पवन कुमार, नीरज कुमार एवं सुनील कुमार सिंह को मिला।

मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ने राजभाषा पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी तथा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *