Advertisement

सेवा संकल्प अभियान के तहत किसान गोष्ठी, 25 प्रगतिशील किसान सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर स्थित मृत्युंजय कुमार सिंह के आवासीय परिसर में 29 सितंबर को गोपालपुर सोनपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर 25 प्रगतिशील किसानों को सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह द्वारा अंगवस्त्र, मोमेंटो और फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व आयोजक मृत्युंजय कुमार सिंह ने सभी आगत अतिथियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं फलदार पौधा देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक विनय कुमार सिंह, पूर्व अपर निदेशक कृषि धनंजय पति त्रिपाठी एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी परमिना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कंपनी के तीन वर्ष पूर्ण होने पर तृतीय वार्षिक आम सभा का भी आयोजन किया गया। आमसभा को संबोधित करते हुए विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी किसान सलाहकारों के माध्यम से प्रत्येक किसान तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित कृषि पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निर्मल सीड्स के रीजनल मैनेजर शशि शेखर उपाध्याय ने किसानों के उत्थान एवं स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं सोनपुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिनव कुमार यादव ने जैविक खेती, अनुदानित कृषि यंत्र एवं बीज का लाभ तथा फसलों में कीटनाशक दवाओं के समय पर सही प्रयोग की विधि के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 25 प्रगतिशील किसानों को विधायक सिंह द्वारा अंगवस्त्र, मोमेंटो और फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ईटीसी लिमिटेड छपरा के मास्टर कोऑर्डिनेटर आनंद कौशल, ग्रामीण बैंक नयागांव की शाखा प्रबंधक रेखा कुमारी, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रणव आनंद, प्रदेश भाजपा नेता अभय सिंह, जिला भाजपा नेता कृष्ण राम, राजीव कुमार सिंह, सोनपुर किसान आत्मा के अध्यक्ष जनार्दन सिंह, भाजपा पश्चिमी मंडल के नेता शैलेंद्र सिंह, विमल कुमार चौरसिया, रवि रंजन सिंह सोनू, पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष पटेल, मनोज कुमार शर्मा, मनन ओझा, प्रगतिशील किसान अमरनाथ सिंह, त्रिलोकी सिंह, राधा रमण सिंह, अशोक कुमार राय, राकेश कुमार दागी, नवल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मित्र उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *