प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों में बीते माह 12 अगस्त को जंगली सियार के हमले में घायल दर्जनों पीड़ितों में शामिल दुर्गापुर-ललमटिया रहिवासी बुधनी देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया।
बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल बुधनी का इलाज रिम्स रांची में चल रहा था। बीते 3 सितंबर की शाम लगभग 7:30 बजे बुधनी ने अंतिम सांस ली।
बुधनी देवी के निधन की खबर से दुर्गापुर-ललमटिया सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि 12 अगस्त को जंगली सियार ने कसमार प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में कई रहिवासियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घटना के बाद घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। इस क्रम में बुधनी की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स रांची रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए वन विभाग और बोकारो जिला प्रशासन से क्षेत्र में जंगली जानवरों से आमजनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply