नंद घर आनंद भयो की गुंज से गूंजा सोनपुर का मंदिर प्रांगण
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् में 4 सितंबर को पारम्परिक विधि-विधान के साथ श्रीकृष्ण प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस पावन अवसर पर भगवान श्रीगजेन्द्र बालाजी, श्रीदेवी, भूदेवी एवं गोदा देवी का सहस्त्रधारा, पद्मधारा और चक्रधारा से दिव्य रस-रसायनों तथा पंचामृत (दही, दूध, घी, शक्कर) से महाभिषेक किया गया। सायं 6 से अर्ध रात्रि 12 बजे तक बाहर से पधारे कलाकारों द्वारा भजन, प्रवचन एवं संकीर्तन का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
ठीक रात्रि 12 बजे हरिहरक्षेत्र पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्यजी महाराज द्वारा बाल-गोपाल को गोद में लेकर प्रकट होते ही पूरा मंदिर प्रांगण नन्द को आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष और तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात बधाई उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म के आध्यात्मिक रहस्य और महत्व पर प्रकाश डाला।
![]()













Leave a Reply