प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में इंटर महाविद्यालय तेनुघाट में 26 सितंबर को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा शासी निकाय के सदस्य शिक्षाविद संतोष कुमार महतो के निधन को लेकर आयोजित किया गया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य बबलू कुमार सिंह ने कहा कि तेनुघाट इंटर कॉलेज के शासी निकाय के सदस्य संतोष कुमार महतो का निधन बीते 23 सितंबर को हो गया है। उनके निधन से महाविद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर शिक्षक प्रतिनिधि गोविंद नायक, कुमारी अनूपा, अभिजीत कुमार रंजन, काजल कुमार राय, नीतीश कुमार, फूलकेरिया टोप्पो, पंकज कुमार, बबलू राम, सुशील कुमार दास, बेबी राउत, रमेश कुमार, विश्वंभर कुमार सिंह, राजेंद्र राम, आकाश कुमार, संजय ठाकुर, अशोक ठाकुर, रोशन कुमार सहित कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे। शोक सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
![]()













Leave a Reply