Advertisement

व्यवहार न्यायलय तेनुघाट में मासिक लोक अदालत का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में 26 सितंबर को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया था।

उक्त जानकारी देते हुए बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि आयोजित मासिक लोक अदालत के पहले बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जायसवाल तथा तीसरे बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मासिक लोक अदालत में कुल तीन मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 5,85,000 रुपये की समझौता राशि वसूल की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *