रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला प्रशासन की ओर से आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक सितंबर को हम आपको सुनते है लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 40 मामलों की सुनवाई की गयी।
लोक संवाद में फरियादियों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियम संगत, त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त झा ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि हम आपको सुनते हैं लोक संवाद के माध्यम से जिलावासियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने शिकायतों के निष्पादन की प्रगति की नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया।लोक संवाद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत हेमलता बून, एडीडीएस सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply