पवित्र स्थल पर पूजा के साथ राजकीय महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा 27 सितंबर को बैठक से पूर्व जिला के हद में गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित पवित्र लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले एवं राज्यवासियों के शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने क्षेत्र में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द एवं निरंतर विकास के लिए भी प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के साथ ही उपायुक्त ने लुगुबुरु घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया। साथ हीं कहा कि यह पवित्र स्थल श्रद्धा, आस्था, संस्कृति एवं परंपरा का केंद्र है। यहां आयोजित होने वाला राजकीय महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उपायुक्त ने आयोजन समिति सदस्यों के साथ लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ परिसर एवं आसपास संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा महोत्सव को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं समन्वित तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए बेहतर एवं सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला प्रशासन के संबंधित पदाधिकारी, कर्मी, आयोजन समिति के सदस्य बबुली सोरेन, सुरेंद्र, रोबिन हेंब्रम आदि उपस्थित थे। सभी ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर जिले एवं राज्य की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
![]()













Leave a Reply