Advertisement

राष्ट्रीय उच्च पथ 23 पर ट्रक व् बाइक की टक्कर में वन कर्मी की दर्दनाक मौत

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बोकारो-रामगढ़ मुख्य पथ राष्ट्रीय उच्च पथ क्रमांक-23 पर जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के समीप एक सितंबर को एक बाइक तथा ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत से बाइक चालक वन कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। वन कर्मी की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

बताया जाता है कि उक्त दुर्घटना के बाद मौके पर जारीडीह थाना पुलिस पहुंची तथा घटना की तहकीकात में जुट गयी है। घटना दोपहर लगभग दो बजे की बतायी जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक वन कर्मी राजकुमार चक्रवर्ती ग्राम तातरी फूसरो रहिवासी बताया जा रहा है। वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक-JH09AV/7923 से जा रहा था, तभी बहादुरपुर के समीप सामने से आ रही ट्रक क्रमांक-WB51B/8411 से भिड़ंत हो गयी, जिससे मौके पर हीं उसकी मौत हो गयी।
उक्त सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गयी तथा नेशनल हाईवे में वाहनों लंबी कतार लग गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *