Advertisement

राधा-कृष्ण मंदिर तेनुघाट में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रीकृष्ण प्रकाट्योत्सव के अवसर पर 4 सितंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट तीन नंबर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोमिया प्रखंड के हद में बांध पंचायत के मुखिया मुरली देवी के पुत्र समाजसेवी बबलू कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में श्रीकृष्ण भक्तगण शामिल हुए।

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कृष्ण कल्याण परिषद् तेनुघाट द्वारा आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर भक्तजनों ने क्षेत्र वासियों के सुख, शांति, समृद्धि हेतु प्रार्थना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर कृष्ण कल्याण परिषद् के अध्यक्ष प्रदीप यादव, सचिव मदन यादव, कोषाध्यक्ष धनेश्वर यादव, पूर्व अध्यक्ष राम कुमार यादव, पूर्व सचिव भीमलाल यादव, दयाल यादव, कामोद प्रसाद यादव, दशरथ यादव, बासुदेव यादव, दिनेश यादव, सुखलाल यादव सहित सैकड़ो श्रद्धालुगण शामिल हुए।

एक अन्य जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में बांध पंचायत के बांध वस्ती, कमल टोला, बांध कॉलोनी, ठाकुर टोला, रवानी टोला, हरिजन टोला, करमाली टोला, पलानी मुस्लिम टोला में खराब जलमीनार की सूचना मिलने पर 4 सितंबर को मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव कारीगर को लेकर स्थल पर पहुंचे तथा अवलोकन कर मरम्मती कार्य करवाया। साथ ही निर्धारित समय पर सभी पानी आपूर्ति योग्य जलमीनार का ढांचा का स्वरूप तैयार करने का कार्य किया। मुखिया पुत्र के इस कार्य की पंचायतवासियों ने सराहना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *