Advertisement

रांगामाटी में चलाया गया बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत मे स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगामाटी में सहयोगिनी के तत्वावधान में बाल विवाह को लेकर 2 सितंबर को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और इसे पूरी तरह समाप्त करने का संकल्प दिलाना था।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक देवशरण महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि सहयोगिनी संस्था द्वारा आयोजित यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को रोकता है, बल्कि उनके शिक्षा और बेहतर भविष्य के अधिकार को भी छीन लेता है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और कम उम्र में शादी करने से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह कानूनन अपराध है। मौके पर सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, जितेंद्र महतो, हीरालाल महतो, सुमन कुमारी, किरण देवी, छात्रा लवली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, तमन्ना खातुन, रुपा कुमारी, माही कुमारी, मिट्टी कुमारी, कोमल कुमारी, कशिश प्रवीण सहित अन्य मौजूद थे।‌

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *