Advertisement

महिला मंडप में कोलफील्ड मजदूर यूनियन का मिलन समारोह

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। श्रमिक संगठन कोलफील्ड मजदूर यूनियन (सीएमयू) बीएंडके क्षेत्र का मिलन समारोह 28 सितंबर को बोकारो जिला के हद में महिला मंडप करगली में आयोजित किया गया। मौके पर दूसरे यूनियन छोड़कर बड़ी संख्या में कोयला मजदूर सीएमयू में शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार मिलन समारोह में यूनियन के महामंत्री राधवन रघुनंदन, सहायक महामंत्री गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय, सेन्ट्रल कमिटी के गजेन्द्र प्रसाद सिंह, आर उनेश, खुशी लाल महतो, चेतलाल महतो, सलेन्द्र कुमार, पंकज कुमार जयसवाल, रंजीत पांडेय, नागेन्द्र कुमार गुप्ता, विजय सिंह की मौजूदगी में लगभग 250 बीएंडके क्षेत्र के मजदूर आरकेएमयू छोड़कर सीएमयू में शामिल हुए। सीएमयू का माला और पट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया गया। इसके अलावे पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय को क्षेत्रिय अध्यक्ष, शुशील सिंह को सचिव व सेफ्टी बोर्ड मेम्बर, संतोष ओझा को कार्यकारी अध्यक्ष व एसीसी मेंबर, गजेन्द्र सिंह को केन्द्रीय कमिटी का पोस्ट दिया गया।

इस अवसर पर महामंत्री राधवन रघुनंदन ने कहा कि उन्हें हर्ष है कि मजदूर भारी संख्या में उनके यूनियन में अपना विश्वास जताया तथा यूनियन की सदस्यता ग्रहण की है। कहा कि हमारी यह जिम्मेवारी है कि जिस उम्मीद से वे आए है उसमें खरा उतरे और पूरी निष्टा से उनकी सोंच को पूरा करे। रविन्द्र पांडेय ने कहा कि यूनियन ने हमें क्षेत्रिय अध्यक्ष कि जिम्मेवारी दी है उसके लिए आभार। कहा कि इतिहास फिर से दोहराने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि आज से चालिस साल पहले मेरे पिता स्व. कृष्ण मुरारी पांडेय इस पोस्ट पर रहते थे। आज उन्ही के पद पर मै आया हूँ। कहा कि मजदूर की सेवा में जो हमसे बन पड़ेगा वह करेंगे। मजदूरो से मेरा संदेश है कि मैं दिन रात आपके लिए उपस्थित हूँ। बीएंड़के एरिया का मेरा दौरा भी होगा। मजदूरो को संदेश देते हुए कहा कि यूनियन एक परिवार है। इसमें इमन्दारी पूर्वक रहे ओर मजदूर हित में काम करें।
संगठन मंत्री आर उनेश ने कहा कि अगला सम्मेलन कथारा क्षेत्र मे करने का निर्णय लिया गया है।

मौके पर विरेन्द्र तिवारी, जगदीश मुखर्जी, अशोक सिंह, खुर्शीद हुसैन, राकेश सिंह, अजय रविदास, महेश रजक, अनुप मंडल, संजय सिंह, लालजी, दुर्गा प्रसाद, ललीता देवी, बॉबी देवी, कलावती देवी, रजिया देवी, शुकुर मुनि, संजय कुमार सिंह, विरेन्द्र तिवारी, कुमारी मीना देवी, शांति कुमारी, संतोषी, सोमनाथ चटर्जी, मुनिलाल हजाम, तुलसी, हीनु रविदास आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *