Advertisement

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पं. दिनदयाल उपाध्याय की जयंती

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयन्ती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेरमो प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह एवं संचालन सीमा देवी ने की।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ प्रह्लाद वर्णवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है। कहा कि वे महान विचारक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेताश्रोत थे। भाजपा नेता श्रवण सिंह ने कहा कि जब पश्चिमी देशों मे पूंजीवाद व साम्यवाद के विचार प्रभावी थे वैसे समय में पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दुनीया को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। जिसमे उन्होंने कहा कि समाज के अन्तिम पायदान के उत्थान करके ही देश का सर्वागीण विकास किया जा सकता है।

इस अवसर पर जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, बोकारो जिला किसान मोर्चा के मोतीलाल महतो, विश्वनाथ यादव, ओबीसी मोर्चा के ईश्वरचन्द प्रजापति, विनय सिंह, प्राणगोपाल सेन, भैरव महतो, दिलीप राम, अजीत कुमार सिंह, महादेव राम, हरदीप राम, आर एस पांडेय, शिवू प्रजापति सहीत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *