प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल (अनुप सिंह) ने 13 सितंबर को बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित बाबा तिलकामांझी चौक में सड़क सुदृढीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर बड़ी संख्या में विधायक समर्थक उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक अनुप सिंह ने जैनामोड़ से स्व.निर्मल महतो चौक फुसरो तक 15.9 किलोमीटर सड़क सुदृढीकरण निर्माण कार्य का शुभ भूमिपूजन किया। ज्ञात हों कि, जैनामोड़-फुसरो मार्ग के उक्त जर्जर सड़क का निर्माण के लिए आम जनमानस द्वारा विधायक से आग्रह किया गया था। मजबूती के साथ सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए उन्होंने भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस महागठबंधन, झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाकपा माले एवं राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी, सदस्य, पंचायत के जनप्रतिनिधि, जैनामोड़ नगरवासी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, व्यवसायिगण एवं सम्मानित जनमानस भारी संख्या में मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply