Advertisement

बेटिकट यात्रियों पर सोनपुर रेल मंडल का शिकंजा, एक दिन में 26.25 लाख का राजस्व

सितंबर माह में अब तक ₹2.78 करोड़ की वसूली

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। रेल यात्रियों को सुरक्षित और नियम सम्मत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल का मेगा टिकट जांच अभियान लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में बीते 21 सितंबर को रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों यथा सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया, नवगछिया सहित विभिन्न ट्रेनों में विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टिकट जांच कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीमों ने बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना उचित प्राधिकार के यात्रा कर रहे 2870 रेल यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई से रेलवे को ₹26,25,330 के राजस्व की प्राप्ति हुई।

रेल प्रशासन के अनुसार, केवल सितंबर माह में 21 तारीख तक सोनपुर रेल मंडल द्वारा कुल 32,164 मामलों का निपटारा करते हुए ₹2,78,11,226 का राजस्व अर्जित किया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें। बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंडल प्रशासन ने बताया कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और पारदर्शी रेल सेवा प्रदान करने तथा राजस्व सुरक्षा के लिए भविष्य में भी इस तरह के विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *