Advertisement

प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में सहयोगिनी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता

सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य ही सफलता की कुंजी-डॉ विपिन प्रसाद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 26 सितंबर कल ‘सहयोगिनी संस्था की ओर से किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं कसमार स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन प्रसाद ने कहा कि यदि मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो, तो जीवन की हर समस्या का समाधान आसानी से निकाला जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आत्महत्या जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागने की अपील करते हुए कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ इंसान ही वास्तविक सफलता प्राप्त कर सकता है।

सहयोगिनी संस्था की सचिव कल्याणी सागर ने बताया कि प्रखंड के 30 गांवों में किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य, वेलबीइंग और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए लगातार गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने बाल विवाह और महिला हिंसा की रोकथाम के लिए समाज के सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

विद्यालय के शिक्षक डॉ विजय कुमार शर्मा ने छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई जारी रखने और पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन कुमारी किरण द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर, शिक्षक लक्ष्मण चौधरी, ललिता कुमारी, वीरेंद्र कुमार, रीता कुमारी, कुसुम कुमारी, बिपिन मुखर्जी, विकास कुमार, प्रकाश कुमार महतो और अंजली कुमारी सहित कई शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *