Advertisement

पीएम के जन्मदिन पर हरिहरनाथ मंदिर में सेवा संकल्प कार्यक्रम, विधायक होंगे शामिल

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 सितंबर को सुबह 7 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनपुर के विधायक विनय कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे।

जानकारी देते हुए 24 सितंबर को सोनपुर दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष एवं सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के पूर्व मुखिया दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में दक्षिणी मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

सोनपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत

एक अन्य जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी का सीतामढ़ी जाने के क्रम में बीते 23 सितंबर की रात्रि 8 बजे कुशवाहा चौक पर भव्य स्वागत किया गया। सिवान पश्चिमी के जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा के आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों और प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प महाअभियान की विस्तृत जानकारी ली। इसकी जानकारी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने दी।

इस अवसर पर प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सुनील कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मंत्री सुनील कुशवाहा, अनिल सक्सेना, सुरेंद्र कुशवाहा, विकास प्रताप कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *