Advertisement

पर्यटन स्थल पर ओएनजीसी सीबीएम परिसम्पत्ति बोकारो का स्वच्छता अभियान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) सीबीएम परिसम्पत्ति बोकारो द्वारा 27 सितंबर को जिला के हद में तेनुघाट पर्यटन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के कचरे की सफाई कर उसे उचित जगह पर नष्ट किया गया।

बताया जाता है कि पर्यटन स्थल की सफाई के दौरान बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलें मिलीं। अभियान का संचालन हस्तशिल्प विकास संस्थान द्वारा किया गया। इस अवसर पर आम रहिवासियों से सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों पर शराब का सेवन नहीं करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

ओएनजीसी ने आमजनों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक देशवासी की जिम्मेदारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने ओएनजीसी के इस अभियान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ओएनजीसी द्वारा विद्यालयों में पेंटिंग, क्विज एवं कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिताओं के साथ-साथ वर्षों से जमा कचरे की सफाई भी कराई जा रही है।

अभियान का संचालन परिसम्पत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देश में किया जा रहा है। कार्यक्रम में ओएनजीसी सीएसआर टीम के दयानंद कालुंडिया, डॉली कुमारी एवं शशि कुमार सहित हस्तशिल्प विकास संस्थान के सचिव नरेश ठाकुर, अध्यक्ष उमा कुमारी, संजय गोप, जीवन ज्योति जनकल्याण केंद्र के सचिव सूरज कुमार यादव, दिनेश कुमार तथा अन्य सहयोगियों और 50 से अधिक स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। अभियान के माध्यम से रहिवासियों को संदेश दिया गया कि स्वच्छ पर्यटन स्थल, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ समाज के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *