प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के बैनर तले तीन सूत्री मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक आहूत तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर 27 सितंबर को बैंक शाखाओं को खोला गया।
जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के इंडियन बैंक अंगवाली शाखा दिनभर खुली रही और आम ग्राहकों को सेवा उपलब्ध होता रहा। शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार ने उक्त जानकारी 27 सितंबर को दी।
बता दें कि बैंक कर्मियों की मांगों में सप्ताह में पांच दिन काम व शनिवार, रविवार लगातार अवकाश, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजनाओं में बदलाव या समीक्षा, पेंशन में सुधार एवं पेंशनभोगियों के लिए समान डीए फार्मूला लागू करना आदि मुख्य रूप से शामिल है।
![]()













Leave a Reply