Advertisement

डीवीसी सीएसआर द्वारा 50 टीबी मरीजों के बीच दवा एवं पोषक कीट का वितरण

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से बोकारो थर्मल ऑफिसर्स क्लब में 31 अगस्त को टीबी से ग्रसित 50 मरीजों के बीच दवाइयां एवं पोषक कीट का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार केंद्र एवं राज्य सरकार की टीबी मुक्त भारत योजना के तहत डीवीसी एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से लगातार छह महीनों तक टीबी मरीजों के बीच दवा एवं पोषक कीट का वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी ने कहा कि टीबी मरीजों के बीच सोमवार को दूसरे माह का दवा एवं पोषक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कहा कि टीबी मरीजों के बीच चार माह और दवा एवं पोषक सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर सीएसआर कर्मी भैरव महतो, जीवधन महतो, रमेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *