एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत के नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय टड़ियापार में एक सितंबर को खेल प्रतियोगिता तथा पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के पुत्र व् समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने बताया कि आयोजित खेल प्रतियोगिता तथा पुस्तक वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक थानू रविदास, सहायक अध्यापिका सुमित्रा कुमारी, अभय भूषण दुबे, पार्वती देवी सहित दर्जनों छात्र-छात्रा शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग किया।
![]()













Leave a Reply