प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के पाथुरिया गांव रहिवासी वरीय अधिवक्ता विवेक उर्फ विवेकानंद चटर्जी का 26 सितंबर की दोपहर 2:40 बजे रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे।
जानकारी के अनुसार स्व. चटर्जी वर्ष 1996 से तेनुघाट सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। पांच भाइयों में वे सबसे बड़े थे। उनके पिता कोलियरी से ओवरमैन के पद से रिटायर हुए थे।
दिवंगत अधिवक्ता ने अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र निरुपम सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये है। उनके निधन से पाथुरिया गांव समेत पूरे जैनामोड़ तथा कोर्ट परिसर में शोक की लहर है। अधिवक्ता वकील महतो, गुरदास अड्डी, विमल मंडल, विपिन अड्डी समेत दर्जनों गणमान्य जनों ने उनके निधन को लेकर गहरा शोक जताया है।
![]()













Leave a Reply