Advertisement

चेडा नगर में टैंकर ने बेस्ट बस को मारी टक्कर, चार घायल

विशेष संवाददाता/मुंबई। चेंबूर के चेडा नगर सिग्नल के पास बुधवार सुबह एक टैंकर ने बेस्ट की बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की दाहिनी ओर के तीन शीशे टूट गए और कांच लगने से यात्रियों को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में बस चालक ने ब्रेक लगाई। बस के रुकने के बाद मुंबई से नवी मुंबई के वाशी की ओर जा रहे एक टैंकर ने बस के दाहिने हिस्से के बीच में टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण बस के तीन शीशे टूट गए और उनके टुकड़े यात्रियों को लगा, जिसके करण वे घायल हो गए। यह वाकया सुबह करीब 6:55 बजे हुई। बेस्ट की बस वैषाली नगर से माहुल की ओर जा रही थी। बस मुलुंड डिपो से संचालित रूट A-373/32 पर चल रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो महिला यात्रियों को राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया, घायलों में 14 वर्षीय भाग्यश्री खेडकर और 22 वर्षीय अदिति कोयंडे शामिल हैं। भाग्यश्री की दाहिनी आंख के नीचे चोट आई, जबकि अदिति की दाहिनी कोहनी और पैर में कांच लगने से खून बहने लगा। बस के कंडक्टर ने दोनों को राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया। वहीं एक अन्य पुरुष यात्री को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि दूसरे घायल को उसके परिजन अस्पताल ले गए। इस हादसे की जानकारी मिलते ही तिलक नगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। तिलक नगर पुलिस वरिष्ठ अधिकारी संतोष ढेमेरे ने बताया कि दोनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया है। हादसे के कारणों की जांच पुलिस उपनिरीक्षक किरण तांबे कर रहे हैं।

Tegs: #Tanker hits BEST bus in Cheda Nagar; four injured.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *