प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) दिल्ली में बीते 26 सितंबर को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आहूत बैठक में लिए गये निर्णयानुसार अब मतदाता को एसआईआर सुनवाई हेतु ईआरओ या एईआरओ के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। अब बीएलओ को मतदाताओं के घर जाकर जरूरी दस्तावेज लेकर बीएलओ ऐप को अपलोड करना है। अब सुनवाई ऑनलाइन माध्यम से ही सभी पंचायतों में हेल्प डेस्क का भी संचालन होता रहेगा, जिसमें मतदाता को किसी प्रकार की शंका उत्पन्न होने पर उन्हें मदद लॉजिक कर्मी से सहायता लेनी होगी।
बता दें कि वर्तमान में बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कार्यालय द्वारा पंचायत स्तर पर एसआईआर सुनवाई के लिए अनमेपिंग मतदाताओं को सुनवाई हेतु पूर्व निर्धारित तिथि को पंचायत सचिवालय में पहुंचने की नोटिस जारी किया गया है।इस क्रम में 28 सितंबर को पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में बूथ क्रमांक 256, 257 के 333 को नोटिस मिला था, जिसमें 240 मतदाता उपस्थित हुए। स्वयं मतदाता एवं उनके पारिवारिक सदस्य आवश्यक दस्तावेज के साथ सब कार्य छोड़कर पहुंचे।
चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश-पत्र के तहत अब वैसे मतदाताओं को परेशानी से निजात दिलाने के उद्वेश्य से बीएलओ को उनके घर पहुंचना है। बीडीओ महतो के अलावे प्रखंड कर्मी, सरकारी स्कूल के 15 शिक्षकों की टीम, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, पंसस बोबी देवी, दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत रविदास, असगर अंसारी, आलेनबी अंसारी, गौतम पाल, रोजगार सेवक बीरेंद्र कुमार, संगीता देवी, रीना देवी, बीएलओ मेनका, शकीला खातून, अनीता आदि सक्रिय रही।
![]()













Leave a Reply