बगोदर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के हद में गम्हरिया थाना में बीते दिनों सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाने पहुंची एक असहाय महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर एक नवंबर को पूरे राज्य में भाजपा का आक्रोश देखने को मिला।
उक्त घटना के विरोध में बगोदर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च पार्टी कार्यालय बस पड़ाव से होते बगोदर बाजार भ्रमण कर विरोध में आक्रोश जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा गया कि जब न्याय और सुरक्षा की उम्मीद लेकर कोई महिला थाने पहुंचती है, तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है।
पुतला दहन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, सोनू सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिलीप कुमार साहू सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता व् समर्थक शामिल थे।
![]()













Leave a Reply