Advertisement

खेल मंत्रालय ने केबी कॉलेज के डॉ प्रभाकर को लेटर ऑफ एप्रीसिएशन से किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सम्मेलन में बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के.बी. कॉलेज बेरमो के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु लेटर ऑफ एप्रीसिएशन देकर सम्मानित किया।

दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन क्षेत्रीय निदेशालय बिहार झारखंड व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 21 एवं 22 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित किया गया, जिसमे बिहार एवं झारखंड राज्य से प्राचार्य, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, कार्यक्रम पदाधिकारी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली भारत सरकार के प्रतिनिधि, पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पदाधिकारी, क्षेत्रीय निदेशक बिहार झारखंड, स्वयं सेवकों आदि की उपस्थिति रही। इसमें 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार बिहार झारखंड राज्य में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में के. बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार द्वारा यूनिट में किए गए गतिविधियों की प्रस्तुति क्षेत्रीय निदेशक बिहार झारखंड ने अपने पीपीटी प्रस्तुति में की और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर लेटर ऑफ एप्रीसिएशन देकर सम्मानित किया गया।

दो दिवसीय समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पटना) प्रो. इंद्रजीत सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग बिहार सरकार ब्रज किशोर, निदेशक युवा एवं खेल विभाग बिहार सरकार विकास कुमार, क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना बिहार झारखंड भारत सरकार विनय कुमार, ए. एन. कॉलेज पटना की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ सुजीत दुबे पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, दीपक कुमार पूर्व एडवाइजर युवा विभाग आदि गणमान्य उपस्थित थे।

दो दिवसीय सम्मेलन में कई तरह के सुझाव, समस्या समाधान एवं चुनौतियों, बेस्ट प्रैक्टिसेज आदि पर पीपीटी प्रस्तुति देने का भी समय दी गई। इस अवसर पर केबी कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लेटर ऑफ एप्रीसिएशन मिलने पर कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, कॉलेज कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि कुमार यादविंदु, मो. साजिद आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी। कहा कि कॉलेज का नाम इसी तरह गुंजायमान होती रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *