प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में जल संकट को लेकर छपे खबर का असर तब देखने को मिला, जब संकट समाधान को लेकर बैठक की गयी।
जानकारी के अनुसार जल संकट से निबटने को लेकर अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में पेयजल एवं स्वच्छता पंचायत समिति की एक आवश्यक बैठक मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में 2 सितंबर को आयोजित की गई।बैठक में पंचायत की 13 वार्डों में साढ़े तेरह सौ उपभोक्ताओं को बीते करीब महीने से बिना फिल्टर्ड के तेनु-बोकारो नहर का लाल पानी आपूर्ति किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में स्थानीय मुखिया सहित मुख्य रूप से पेयजल-स्वच्छता तेनुघाट प्रमंडल के सहायक अभियंता शास्त्री शाह, कनीय अभियंता प्रतीक कुमार सिंहा एवं गांव के दर्जनों उपभोक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। बैठक में जल मीनार से निर्बाध जलापूर्ति से संबंधित पवार मोटर, वाटर पंप, डब्ल्यूपीटी पैनल मे दो बल्ब, जलमीनार एवं सेनप की सफाई, टंकी सफाई, ढ़ागीमहुआ में नए जलापूर्ति के लिए 100 एमएम पाइप, क्वाटर एवं नहर की लीकेज पाइप मरम्मती, एलम एवं ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्धता आदि पर चर्चा की गयी। विभागीय स्तर पर पीएचईडी के अधिकारियों ने आगामी तीन माह तक सारी कमियां दूर करने को आश्वस्त किया। ज्ञात हो कि बीते एक सितंबर को जगत प्रहरी ने अपने अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
बता दें कि, बैठक में वर्तमान पंचायत स्वच्छता समिति ने आगामी तीन माह तक उक्त व्यवस्था को संभालने की मौखिक जिम्मेवारी पर उक्त सारी कमियां दूर होने की लिखित जिम्मेवारी लेगी। फिलवक्त शीघ्र ही जलापूर्ति बहाल के लिए गांव के संभ्रांत जनों ने एलम, ब्लीचिंग की उपलब्धता का प्रयास में लगे हैं। मौके पर उप मुखिया रियाज अहमद, जल सहिया भाग्यरानी देवी, देवब्रत जायसवाल, अजीत रविदास, एनायत हुसैन, गौतम पाल, रामबिलास रजवार, दामोदर मिश्रा, मुन्ना जायसवाल, अमित मिश्रा, निताई रजवार, रोकी कमार, साकेत रजवार, विंदेश्वर कपरदार, आलेनवी अंसारी, सूरज साव, तबरेज अंसारी, रीना कुमारी, मनोज रविदास आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply