Advertisement

के. बी. कॉलेज एनएसएस द्वारा 30 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आगामी 30 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी केबी कॉलेज एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह मीडिया प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने 26 सितंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आगामी 30 सितंबर को कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कहा कि रक्तदान संग्रह करने के लिए लिए इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बोकारो के चिकित्सा पदाधिकारी एवं मेडिकल टीम सहायता करेगी।
केबी कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कॉलेज परिवार के साथ साथ बेरमो कोयलांचल के रहिवासियों से भी अपील किया है कि रक्तदान शिविर में शामिल होकर मानवता के संरक्षण में अपना योगदान दे तथा स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करें।

कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी सह मीडिया प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि रक्तदान शिविर की सफलता को लेकर कॉलेज प्रबंधन द्वारा प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *