जर्जर आवास शिफ्टिंग के लिए दो दिन छुट्टी व् ₹5 हजार देने पर प्रतिक्रिया
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय उद्योग मजदूर संघ (बियुएमएस) की बैठक 25 सितंबर को बोकारो के सेक्टर थर्ड स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में बीएसएल प्रबंधन द्वारा सेक्टर-12 के क्षतिग्रस्त (पूर्णतया क्षतिग्रस्त घोषित) आवासों में रह रहे कर्मियों को क्वार्टर शिफ्टिंग के लिए दो दिन का विशेष अवकाश और आंशिक मेंटेनेंस हेतु ₹5,000 देने के आदेश पर चर्चा की गयी।
इस पर बियुएमएस महामंत्री कुमार अमित ने आंशिक संतोष व्यक्त करते हुए इसे अपर्याप्त बताया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को बियुएमएस के साथ हुई वार्ता के अनुरूप इन कर्मियों को अविलंब पूर्ण मेंटेनेंस युक्त, उनकी पसंद के डी टाइप आवास आवंटित करने चाहिए।
उन्होंने मांग की कि यदि प्रबंधन तत्काल पूर्ण मेंटेनेंस कराने में असमर्थ है, तो आंशिक मेंटेनेंस के लिए दी जा रही ₹5,000 रुपये राशि को बढ़ाकर पूर्ण मेंटेनेंस लायक एकमुश्त राशि कर्मियों के खाते में दी जाए। इसके लिए प्रबंधन खाली पड़े डी टाइप आवासों की सूची सार्वजनिक कर कर्मियों को आवास चुनने का अवसर दे, ताकि शीघ्र आवंटन हो सके। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष रामावतार जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धनंजय चौबे, मंत्री योगेन्द्र कुमार, संयुक्त महामंत्री जन्मजय गोस्वामी, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, मीडिया प्रभारी लालबाबू, संतोष पंडित, शंकर विश्वकर्मा, राजीव कुमार, संजय कुमार, गोविन्द रविदास, जगन्नाथ, बलराम आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply