Advertisement

एसआईआर को लेकर बांध पंचायत सचिवालय में बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को गति प्रदान करने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तेज कर दिया गया है। इसे लेकर 31 अगस्त को गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत सचिवालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया पुत्र समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने बताया कि आयोजित विशेष शिविर की अध्यक्षता बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी ने की। जबकि शिविर में मुख्य रूप से गोमिया के अंचलाधिकारी (सीओ) आफताब आलम उपस्थित थे।

बताया जाता है कि शिविर में मुखिया मुरली देवी ने उपस्थित बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका से एसआईआर कार्य को त्वरित व् पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। शिविर में सीओ, अंचलाधिकारी सहित पंचायत की आंगनबाड़ी सेविका सह बीएलओ संजू देवी, मुन्नी देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, ऑपरेटर दीपक कुमार सहित पंचायत सहायक अजय यादव, औषधि कुमारी, रामनाथ यादव, संगीता देवी व् दर्जनों ग्रामीण मतदातगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *