प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा घोषित इंटरमीडिएट कला (आर्ट्स) संकाय परीक्षा परिणाम में राज्य टॉपर बनी कसमार प्रखंड के खैराचातर रहिवासी भवानी शंकर नायक की पुत्री छोटी कुमारी को 7 मई को बोकारो तैलिक कल्याण समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने छोटी कुमारी को पुष्पगुच्छ, शाल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी।
मौके पर हिशीम पंचायत की मुखिया बबीता देवी ने छोटी को आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु ₹10,500 का चेक प्रदान कर सहयोग किया। उन्होंने कहा कि तैलिक समाज की बेटी छोटी ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन किया है, जिससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत गर्व की बात है। छोटी की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर तैलिक समाज के बोकारो जिलाध्यक्ष बिनेश कुमार नायक, कसमार प्रखंड अध्यक्ष बूधू नायक, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र साव, जिला संगठन सचिव अनुज कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, जिला प्रवक्ता परमेश्वर नायक, जिला कोषाध्यक्ष ज्योति प्रसाद नायक, सूरज नाथ नायक एवं जिला संरक्षक सहदेव साव समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply