Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म अदायगी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत की दो आंगनवाड़ी केंद्र में दो गर्भवती माताओं की गोद भराई का रस्म अदायगी 26 सितंबर को पूरी की गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली महिला कुमकुम देवी पति रोहित रजवार, आंगनबाड़ी केंद्र रामधाम चौक तथा दूसरी महिला पूजा देवी पति मिथिलेश रजवार, आंगनबाड़ी केंद्र जोरियाधार की गोद भराई की गयी।

इस अवसर पर उपरोक्त दोनों केंद्र की सेविका अनीता देवी व् पिंकी देवी सहित मौके पर पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, सहायिका किरण देवी, पंचायत सचिव रीना कुमारी आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *