Advertisement

अनमेल एसआईआर डॉक्यूमेंट्स को लेकर पंचायत में सभा आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। एसआईआर को लेकर दर्जनों मतदाताओं के अनमेल डॉक्यूमेंट के कारण त्रुटियों में सुधार के लिए प्रखंड कार्यालय द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर सभा का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 24 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो की उपस्थिति में बेरमो विधानसभा अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी के झोपरोटांड़ स्थित पंचायत सचिवालय में सभा का आयोजन किया गया।

बताया जाता है कि दिन भर वर्षा होते रहने पर बेहरागोड़ा व गाभरमोचरो टोला स्थित दो बूथों के बहुत कम मतदाता उपस्थित हो सके। बताते हैं दूसरे दिन 25 सितंबर को भी आयोजन होनी है, जिसमें तीन बूथों की समस्या निपटाना है। उक्त अवसर पर बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, रोजगार सेवक, लेव-तकनीशियन सहित ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *