प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली रहिवासी एवं व्यवसाय कर रहे मनोज महतो, धर्मेंद्र व गौतम के पिता सह सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के पूर्व सीसीएल कर्मी डीलेश्वर महतो का एक सितंबर को पूर्वाह्न उनके घर पर निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे तथा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
डीलेश्वर महतो के निधन की खबर सुनकर मुहल्ले सहित ग्रामीणों व रिश्तेदारों में शोक व्याप्त है। उनके निधन की सूचना के बाद पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित दर्जनों समाजसेवियों ने दिवंगत के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। बताया जाता है कि दिवंगत महतो अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। एक सितंबर की देर शाम क्षेत्र में लगातार हो रहे बारिश के बावजूद समीप के दामोदर नदी श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई।
![]()













Leave a Reply