Advertisement

हिंदी कार्यशाला-सह-कवि सम्मेलन में राजभाषा के प्रयोग पर जोर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन (ज्ञानार्जन एवं विकास) विभाग द्वारा हिंदी के प्रभावी प्रयोग एवं राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 16 सितंबर को हिंदी कार्यशाला-सह-कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) ने की। कार्यक्रम में मानव संसाधन (ज्ञानार्जन एवं विकास) एवं राजभाषा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व, उपयोगिता तथा संविधान में राजभाषा हिंदी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दैनिक कार्यों में सरल एवं सहज हिंदी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदी के प्रभावी प्रयोग के लिए डिजिटल तकनीकों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया।

सहायक महाप्रबंधक ने हिंदी के राष्ट्रव्यापी महत्व, उपयोगिता एवं संवैधानिक स्थिति से संबंधित जानकारी साझा की। इस दौरान हिंदी के व्यावहारिक एवं कार्यालयीन प्रयोग पर चर्चा की गयी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन रहा। बोकारो के प्रख्यात कवियों ने श्रृंगार, ओज एवं अर्थपूर्ण रचनाओं और गजलों से श्रोताओं को भाव-विभोर किया। उप महाप्रबंधक ने आमंत्रित कवियों एवं अतिथियों को सम्मानित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *