Advertisement

सिंहभूम के बड़ाजामदा एवं गुवा क्षेत्र में दुर्गा पूजा की जबरदस्त धूम

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। शारदीय नवरात्र का पर्व पुरे देश भर में आम देशवासियों के लिए भक्तिभाव का प्रतीक बन गया है, वहीं दुर्गा पूजा को ले झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में पूरे बड़ाजामदा कॉलिंगा, गुवा क्षेत्र एवं बगल के ओडिसा प्रांत के क्योंझर जिला के हद में बोलानी में भक्तिमय माहौल बना है।

बीते 18 अक्टूबर को अष्टमी पूजा के अवसर पर उपरोक्त क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु पूजा सामग्री और प्रसाद लेकर मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पंडालों में विधिवत रूप से पूजा-पाठ शुरू हुआ। शंख की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और ढाक की थाप से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर बड़ाजामदा फुटबाल ग्राउंड के समीप आकर्षक ढंग से पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडालों की भव्य सजावट और रंग-बिरंगी लाइटिंग रहिवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते पंडालों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी तरह से गुवा के चारों ओर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *