प्रहरी संवाददाता, पेटरवार (बोकारो)। आगामी 25 सितंबर को राष्ट्रगान वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में राष्ट्रगान वंदे मातरम की तैयारी जोर शोर से की जा रही है।
विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार,झारखंड) द्वारा विभिन्न विद्यालयों में आगामी 25 सितंबर को राष्ट्रगान वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर पूर्व निर्धारित समय दिन ग्यारह बजे हर विद्यालयों में गाए जाने की तैयारी की जा रही है। जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो ने 22 सितंबर को बताया कि तैयारी को लेकर वे अन्य विद्यालयों में जाकर संपर्क कर रहे है।
![]()













Leave a Reply