एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 28 सितंबर को बोकारो में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल बोकारो की संयुक्त अध्यक्षता में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एन.पी. सिंह ने रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।
जानकारी के अनुसार आयोजित रैली के माध्यम से आमजनों को रेबीज से बचाव, कुत्ते के काटने पर घाव को तत्काल साबुन एवं पानी से धोने तथा समय पर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया गया। क्षेत्र के रहिवासियों को पशुओं के काटने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली में सिविल सर्जन बोकारो डॉ अभय भूषण प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ एन.पी. सिंह, सदर अस्पताल के महामारी विशेषज्ञ डॉ पवन कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिना अग्रवाल, जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष दीन, डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply