कार्यालय संवाददाता/मुंबई। वडाला के बरकत अलीनाका से सटे श्री गणेश साईं सहकारी गृहनिर्माण संस्था द्वारा आयोजित 41 वें नवरात्रौत्सव में हिन्दू – मुस्लिम एकता का मिसाल देखने को मिला। वडाला पूर्व में कमलाराम नगर के सार्वजानिक नवरात्रोत्सव मंडल के अध्यक्ष नेक मोहम्मद हैं, जबकि संस्था के अध्यक्ष शेरअली शेख इन दोनों के बेहतर ताल मेल के करण विगत चार दशकों से यहां का हर त्यौहार अपने अप में मिसाल बन जाता है। मंडल द्वारा विधिवत पूजा अर्चना और महा प्रसाद की परंपरा के अलावा गरबा में सर्वधर्म के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस संस्था के 41 वें नवरात्रौत्सव के दौरान वडाला पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने देवी माता का दर्शन किया।
गौरतलब है कि करीब चार दशकों से श्री गणेश साईं सहकारी गृहनिर्माण संस्था द्वारा नवरात्रौत्सव के अलावा अन्य त्योहारों को धूम धाम से मनाया जाता है। बताया जाता है कि
हिन्दू त्योहारों में मुस्लिम और मुस्लिम पर्वों में हिन्दू भाइयों का बड़ा योगदान रहता है। सार्वजानिक नवरात्रोत्सव मंडल के अध्यक्ष नेक मोहम्मद ने कहा कि कहा कि नवरात्रि नारी शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस मौके पर मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में मंडल के सदस्य और संस्था के परिवारिक लोग शामिल होते हैं। इसके बाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवक युवतियां मौजूद थे।
Tegs: #An example of Hindu-Muslim unity was seen at the Navratri celebrations in Wadala.
![]()













Leave a Reply