रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को बोकारो के तीन स्थानों पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर-2ए, शिशु वाटिका सेक्टर-1सी और बोकारो रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 823 प्रबुद्ध जनों ने सहभागिता की।
जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर टू ए में 389, सेक्टर वन सी में 274 और रेलवे स्टेशन पर 160 जनों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस दौरान उपरोक्त तीनों स्थानों पर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का वातावरण बना रहा।
बताया जाता है कि बोकारो रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार नायक, सेक्टर-2ए में पूर्व प्रदेश संयोजक शशि भूषण ओझा और सेक्टर-1सी में पूर्व शिक्षक विपिन ठाकुर साक्षी के रूप में उपस्थित रहे।
रेलवे स्टेशन पर जैनेंद्र कुमार चौहान, सेक्टर वन सी में व्यवसायी विकास कुमार अग्रवाल और सेक्टर टू ए में रघुवर सिंह ने अध्यक्षता की। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अमन पसंद जनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रतीक वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया।
![]()













Leave a Reply