रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित सभागार में 25 सितंबर को हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम के तहत लोक संवाद आयोजित किया गया। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। कार्यक्रम में कुल 29 मामलों की सुनवाई की गयी।
जानकारी के अनुसार लोक संवाद कार्यक्रम में आमजनों ने विभिन्न विभागों और सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। डीडीसी ने प्रत्येक मामले की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।

इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। जिन मामलों में स्थल निरीक्षण या विभागीय जांच की आवश्यकता है, वहां आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया। मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत हेमलता बून, एडीडीएस सुचिता किरण, एपीआरओ अविनाश कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply