Advertisement

राष्ट्रीय गान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विद्यालयों में सामूहिक राष्ट्रगान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राष्ट्रगान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार, झारखंड) के निर्देश पर 25 सितंबर को पूर्व निर्धारित समय ग्यारह बजे दिन में एक साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर की ओर से शिशु मंदिर सहित उच्च विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्र, छात्राओं को एकसाथ उपस्थित कराया गया।

विद्यालय में आयोजित राष्ट्रगान की व्यवस्था को शिक्षक बंधन मरांडी, तिलोचना कुमारी, संगीता दत्ता, सुमित्रा मरांडी ने संभाला, जबकि शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो, वरीय आचार्य सजल कुमार मैती, इम्तियाज अंसारी, संदीप कुमार, शीला कुमारी, वंदना कुमारी, प्रिंसी, विद्या, रानी आदि ने संभाली।

इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों में स्थानीय इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, संरक्षक देवब्रत जायसवाल, सचिव सचिन कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के अजीत रविदास, एचएम आनंद मोदक (मॉडर्न पब्लिक स्कूल), मध्य विद्यालय के शैलेश कुमार खन्ना, उच्च विद्यालय के अशोक कुमार, बीएलओ अनीता देवी सहित काफी संख्या में अभिभावक माताएं राष्ट्रगान गायन में शामिल थीं।

एक अन्य समाचार के अनुसार पेटरवार प्रखंड के खास पेटरवार सहित चांपी, चलकरी, पिछरी एवं अन्य सरस्वती शिशु विद्यामंदिर में राष्ट्रगान वंदे मातरम गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दर्जनों गणमान्य तथा बड़ी संख्या में रहिवासी शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *