रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के लाभ को लेकर बोकारो जिला के हद में राधा गांव के ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि गांव के लगभग 10 से 15 गरीब एससी/एसटी परिवार अब तक आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। इनमें कई परिवार मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहे हैं और पक्के मकान के अभाव में टूटी-फूटी झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दौरान इन परिवारों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं। कुछ परिवारों को रोजगार की तलाश में गांव से बाहर जाकर मजदूरी करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की योजना चला रही है, लेकिन जरूरतमंद परिवारों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पा रहा है।
ग्रामीणों ने बोकारो जिला प्रशासन से मामले की जांच कर वंचित परिवारों की पात्रता का सत्यापन कराने और योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। हालांकि, मामले में पक्ष जानने के लिए पंचायत के मुखिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क स्थापित नहीं हो सका।
![]()













Leave a Reply