Advertisement

राख समागम समारोह में बताया गया छाई से ईट सीमेंट व् सड़क निर्माण का तरीका

₹28 करोड़ की लागत से बने एसटीपी का किया गया उद्घाटन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) की ओर से 26 सितंबर को ऑफिसर्स क्लब बोकारो थर्मल में राख समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बोकारो थर्मल प्लांट से निकलने वाली छाई को विकास कार्यों में उपयोग में लाने का तरीका बताया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीवीसी मुख्यालय कोलकाता से आये मेम्बर टेक्निकल एस के पांडा, ईडी ऑपरेशन चैतन्य प्रकाश, डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया आदि से संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर लगभग 28 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भी उद्घाटन फीता काट कर किया गया। साथ ही स्वामी विवेकानंद सेतु में मैटेरियल गेट रैम्प-दो का भी उद्घाटन किया गया।

छाई समागम में डीवीसी अधिकारियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यहां कार्यक्रम में प्लांट से निकलने वाली छाई का शत-प्रतिशत उपयोग, बेहतर प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया। जिसमें बताया गया कि फ्लाई ऐश का उपयोग ईंट व ब्लॉक निर्माण, भवन निर्माण, सड़क निर्माण, कृषि क्षेत्र, पर्यावरण संरक्षण और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में कैसे किया जा सकता है।इस अवसर पर ईडी सीएंडएम मनोज ठाकुर, चेयरमैन के तकनीकी सलाहकार रवि चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान अरजरीया, वरीय महाप्रबंधक (एचआर) ए कुजूर, पार्थोंसारथी मुखर्जी, कौशिक गांगुली, विश्वजीत पाल सहित कई परियोजना के परियोजना प्रधान व ईट सीमेंट फैक्ट्री मालिक कार्यक्रम में शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *