Advertisement

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में मुरहुलसुदी के महादेव ने लहराया परचम

महादेव ने 64.44 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का बढ़ाया मान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मध्य विद्यालय मुरहुलसुदी के छात्र महादेव कुमार महतो ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 64.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महादेव की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में महादेव की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों ने कहा कि छात्र ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

शिक्षक चंद्रभूषण कपरदार ने महादेव को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सही मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर विद्यार्थी बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। महादेव की सफलता अन्य बच्चों को भी पढ़ाई के प्रति प्रेरित करेगी। विजय दास ने कहा कि महादेव ने अपनी मेहनत से विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि सफलता की यह शुरुआत है और आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए उच्च लक्ष्य हासिल करना चाहिए। विरेंन सिंह मुंडा ने छात्र की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। कहा कि महादेव ने बेहतर प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आशुतोष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 64.44 प्रतिशत अंक प्राप्त करना छात्र की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है। उन्होंने महादेव को शुभकामना देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन करें। नकुल मुंडा ने महादेव को बधाई देते हुए कहा कि छात्र की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि अन्य विद्यार्थियों को भी महादेव से प्रेरणा लेकर नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। संदीप कुमार महतो ने कहा कि महादेव की सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत का परिणाम है और आगे भी वह नई ऊंचाइयों को हासिल करे।
वहीं सहायक आचार्य नरेश कुमार महतो ने छात्र महादेव को शुभकामना देते हुए कहा कि छात्र ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि महादेव की उपलब्धि से विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय परिवार ने महादेव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *